आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में व्यक्तियों तथा संस्थाओं के योगदान की और निस्वार्थ सेवा को सम्मानित करने के उद्देश्य सरकार ने वार्षिक पुरस्कार ‘’सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार’’ शुरू किया है। इस पुरस्कार की घोषणा प्रति वर्ष नेताजी सुभाष चंद्र बोष की जयंती पर 23 जनवरी को की जाएगी।
सभी भारतीय नागरिक और संगठन, जिन्होंने निवारण, शमन, तैनाती, बचाव, कार्रवाई, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान/नवाचार जैसे आपदा प्रबंधन क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य किया हो, सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए पात्र हैं। पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम प्रति वर्ष तारीख 30 सितम्बर होगी।
अधिक जानकारी के लिए कृपया यहां क्लिक करें।
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार अवार्ड हेतु आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार का वर्ष-वार विवरण नीचे दिया गया है:
|
कं. सं.. |
वर्ष |
पुरस्कार प्राप्तकर्ता | |
|---|---|---|---|
|
|
|
व्यक्तिगत श्रेणी में |
संस्थागत श्रेणी में |
|
1 |
2019 |
|
8वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, गाजियाबाद |
|
2 |
2020 |
श्री कुमार मुन्नन सिंह |
आपदा शमन एवं प्रबंधन केन्द्र, उत्तराखंड |
पदक
केन्द्र सरकार प्रति वर्ष उत्कृष्ठ कार्मिकों को पुरस्कार प्रदान करके अग्निशमन सेवा, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा कार्मिकों की विशिष्ट सेवाओं को सम्मानित करती है।
निम्नलिखित के लिए कुल 8 प्रकार के पदक हैं:
अग्निशमन सेवा
होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा
ये पुरस्कार राष्ट्रपति की अधिसूचनाओं के माध्यम से 1974 और 1975 में शुरू किए गए थे। ये पदक वर्ष में दो बार अर्थात् गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर प्रदान किए जाते हैं।
मानदंड:
|
पदक का प्रकार |
मानदंड |
|---|---|
|
राष्ट्रपति शौर्य पदक |
उच्चतम कोटि के साहस, शौर्य और वीरता के लिए |
|
र्शार्य पदक |
शौर्य के साधारण कार्य के लिए |
|
विशिष्ट सेवा पदक |
विशिष्ट सेवा रिकार्ड के लिए जिसमें असाधारण योग्यता और मैरिट शामिल हो तथा इस पर सामान्यत: सराहनीय सेवा पदक पुरस्कार/उसके प्राप्त होने के पांच वर्ष बाद विचार किया जाता है। |
|
सराहनीय सेवा पदक |
नियमित वेतन प्राप्त करने वाले स्टॉफ को 10 से 15 वर्ष से अधिक की लगातार लंबी सेवा और नागरिक सुरक्षा तथा होमगार्ड संगठन के वालंटियर्स को लिए 8 वर्ष की सेवा सहित ड्यूटी के प्रति निष्ठा रखते हुए बहुमूल्य सेवा के लिए |
पदकों की संख्या :
वर्ष के दौरान दिए जा सकने वाले शौर्य पदकों की संख्या की कोई सीमा नहीं है। वर्ष के दौरान दिए जा सकने वाले सेवा पदकों की संख्या निम्न प्रकार है: -
|
सेवा पदकों का प्रकार |
होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा |
अग्निशमन सेवा | ||||
|---|---|---|---|---|---|---|
|
|
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) |
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) |
कुल |
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) |
स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) |
कुल |
|
25 |
25 |
50 |
13 |
12 |
25 |
|
50 |
50 |
100 |
50 |
50 |
100 |
|
75 |
75 |
150 |
63 |
62 |
125 |
चयन की प्रक्रिया :
इसके बाद स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा शॉर्टलिस्ट की गई सिफारिशों को उपयुक्त चैनल के माध्यम से राष्ट्रपति के अनुमोदनार्थ गृह मंत्रालय में आपदा प्रबंधन के प्रभारी सचिव/अपर सचिव की अध्यक्षता में गठित अनुमोदनकर्ता समिति के विचारार्थ प्रस्तुत किया जाता है।
वर्ष 2019 में अग्निशमन सेवा, होमगार्ड एवं सिविल सेवा कार्मिकों को 244 पदक प्रदान किए गए थे।
पदकों का वर्ष-वार ब्यौरा नीचे दिया गया है: