आपदा प्रबंधन प्रभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग और कोलेबोरेशन को बढ़ाने के लिए आगे आकर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में वैश्विक पहलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आपदा प्रबंधन, क्षमता निर्माण तथा जानकारी के आदान-प्रदान में सहयोग बढ़ाने के लिए इसने अन्य देशों के साथ-साथ रूस, जर्मनी और इंडोनेशिया जैसे देशों के साथ अनेक सहमति ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके अतिरिक्त, भारत सरकार, ह्यूगो फ्रेमवर्क फॉर एक्शन (एचएफए) 2005-2015 तथा सेंडई फ्रेमवर्क फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (एसएफडीआरआर) 2015-2030 पर हस्ताक्षरकर्ता है जिससे आपदा प्रबंधन के प्रति इसकी प्रतिबद्धता और भी अधिक हो जाती है। नवंबर, 2016 में भारत सरकार ने एशिया में सेंडई फ्रेमवर्क के कार्यान्वयन और मॉनीटरिंग प्रक्रिया को सही रूप देने हेतु एशियाई देशों के लिए एक विशिष्ट प्लेटफॉर्म मुहैया कराने के संबंध में पहला एशियाई मिनिस्ट्रियल कान्फ्रेंस ऑन डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (एएमसीडीआरआर) आयोजित किया। अधिक जानकारी के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग से संबंधित सामग्री को पढ़े।